ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • विष्णु देव साय का सुशासन… राज्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की नई क्रांति लाने साय सरकार कर रही उल्लेखनीय प्रयास…

विष्णु देव साय का सुशासन… राज्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की नई क्रांति लाने साय सरकार कर रही उल्लेखनीय प्रयास…

1 year ago
38

रायपुर। अपनी सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक संसाधनों और कृषि के लिए पहचाना जाने वाला छत्तीसगढ़ विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में भी एक नई पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है. छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई क्रांति का साक्षी बन रहा है. राज्य सरकार ने विज्ञान और तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जो प्रदेश को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में एक नई विज्ञान और नवाचार की क्रांति की शुरुआत हो रही है, जिसका मुख्य केंद्र होगा ‘साइंस सिटी’. छत्तीसगढ़ अब शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल हो रहा है. इसी तारतम्य में साइंस सिटी की स्थापना की जा रही हैं.

Social Share

Advertisement