ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • साय सरकार का सुशासन…राज्य सरकार के डेयरी विकास कार्यक्रम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आया सुधार, गौपालक किसानों की आय हो रही दोगुनी

साय सरकार का सुशासन…राज्य सरकार के डेयरी विकास कार्यक्रम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आया सुधार, गौपालक किसानों की आय हो रही दोगुनी

1 year ago
43

रायपुर. छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि और पशुपालन है. ग्रामीणों की आय का मुख्य स्रोत भी खेती और पशुपालन ही है. इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ग्रामीण विकास को गति देने के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनमें डेयरी उद्योग का विस्तार एक महत्वपूर्ण कदम है. डेयरी विकास से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही है, बल्कि किसानों और पशुपालकों की आय भी बढ़ रही है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए. राज्य सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

Social Share

Advertisement