ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • “वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी” चुनाव आयोग का स्लोगन तैयार

“वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी” चुनाव आयोग का स्लोगन तैयार

3 years ago
150

CG विधानसभा चुनाव : ''वोट देबर जाबो जी, चुनई तिहार मनाबो जी'', चुनाव आयोग का स्लोगन तैयार

रायपुर, 26 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ में इसी साल यानि 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोम तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर में चुनाव आयोग की मीटिंग हुई। इसमें बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे ही मतदान करने का अहम फैसला लिया गया। वहीं शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इसमें आयोग ने बताया कि, छग विधानसभा चुनाव के लिए स्लोगन तैयार किया गया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, छग के लिए स्लोगन तैयार कर लिया गया है। ”वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी” स्लोगन के तहत प्रदेश के मतदाताओं को जगरूक करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं राजनीतिक पार्टी ने मांग की है कि, प्रचार सामग्री भेजने के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए। शराब सहित अन्य नशीले पदार्थ चुनाव में ना बटे सख्ती बरतने की मांग की गई।

बता दें कि, प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्र है। इसमें 51 सामान्य, 29 एसटी और 10 एससी के है। वहीं कुल मतदाता 1.97 करोड़ है। इसमें 98 लाख 2 हजार पुरुष और 98 लाख 5 हजार महिला मतदाता है, जबकि फर्स्ट टाइम वोटर 4 लाख 43 हजार है।

Social Share

Advertisement