ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, हिलने लगी कार, कई घर की दीवारों पर पड़ी दरारें

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, हिलने लगी कार, कई घर की दीवारों पर पड़ी दरारें

3 years ago
80
कोरबा के अलग-अलगा इलाकों के घरों में इस तरह से दरारें पड़ गई हैं।

रायपुर, 13 अगस्त 2023/  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) और कोरबा जिले में रविवार सुबह 9 बजकर 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र कोरबा पश्चिम के जमीन के नीचे 5 किलोमीटर अंदर रिकॉर्ड किया गया है। भकेंप के झटके इतने तेज थे कि कोरबा में एक कार ही हिलने लग गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

कोरबा के आसपास लोगों ने जमीन हिलते हुए महसूस किया। भूकंप से पसान क्षेत्र के कच्चे पक्के मकान में दरार पड़ी हैं। दोनों जिलों में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घर से बाहर निकल आए। यहां करीब 3 से 4 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। मौसम विभाग का कहना है कि धरती के अंदर कुल 7 प्लेट्स हैं और ये प्लेट्स चलायमान रहती हैं। जहां प्लेट आपस में टकराती हैं, उन्हें फॉल्ट जोन कहते हैं। जब प्लेट टकराती हैं, तो ऊर्जा बाहर निकलने की कोशिश करती है। इससे जो हलचल होती है, वही भूकंप है।

Social Share

Advertisement