ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • CM भूपेश बघेल ने भाजपा के अभेद किला दक्षिण विधानसभा से किया चुनावी आगाज, बारिश में भीगते हुए ..

CM भूपेश बघेल ने भाजपा के अभेद किला दक्षिण विधानसभा से किया चुनावी आगाज, बारिश में भीगते हुए ..

3 years ago
90

BJP के अभेद किले में चुनावी शंखनादः CM बघेल ने दक्षिण विधानसभा से किया चुनावी आगाज, बारिश में भीगते हुए... - Lalluram

रायपुर, 02 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोरो से जुटे हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को दक्षिण विधानसभा से चुनावी आगाज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आज दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजा की। इतना ही नहीं बारिश में भीगते हुए सीएम बघेल ने मठ की परिक्रमा की। महंत रामसुंदर दास से आशीर्वाद लिया।

सीएम भूपेश बघेल ने दूधाधारी मठ के पास ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत की है। इसी दौरान सीएम बघेल दक्षिण विधानसभा की जनता से भी मिले। दरअसल, कांग्रेस अब तक दक्षिण सीट नहीं जीत पाई है। दक्षिण विधानसभा भाजपा का अभेद किला साबित हुआ है। दक्षिण विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक हैं।

Social Share

Advertisement