ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों की नियुक्त

नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों की नियुक्त

3 years ago
133

Chhattisgarh Bjp Appointed Observers For Bhanupratappur By-election -  Bhanupratappur By-election : भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए Bjp ने नियुक्त  किए पर्यवेक्षक, तय करेंगे प्रत्याशी - Amar Ujala Hindi News Live

रायपुर, 12 दिसंबर 2022/ दुर्ग जिले कि निगमांे में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष इसे लेकर अब स्थिति साफ होगी। भाजपा ने अपने 7 वरिष्ठ नेताओं का एक पैनल तैयार किया है। यही नेता स्थानीय पार्षदों से रायशुमारी कर नेता प्रतिपक्ष यानी भाजपा पार्षद दल का नेता तय करेंगे। इसमें रायपुर जिले का एक नगर पालिका बीरगांव भी शामिल है।

भाजपा की तरफ से ये पैनल खुद पाटी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तय किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने जिन निगम और नगर पालिका के लिए पर्यवेक्षकों के लिए नाम तय किए हैं उनमें नगर पालिक निगम भिलाई, चरौदा, भिलाई, रिसाली व बीरगांव है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्त की है। इसमें वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा को भिलाई चरौदा की जिम्मेदारी मिली है। वहीं सांसद संतोष पांडेय और भूपेंद्र सवन्नी को भिलाई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व किरण देव को रिसाली और विधायक सौरभ सिंह को बीरगांव नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। उक्त सभी पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष (पार्षद दल का नेता) का नाम चयन करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष चुनाव में आपसी विवाद बड़ा कारण
जब से चुनाव हुए है तब से लेकर अब तक नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। जानकारों का कहना है भाजपा में आपसी कलह के चलते अब तक ये स्थिति बनी हुई है। ज्ञात हो पिछले साल हुए छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम कांग्रेस के खाते में आए। 12 निकायों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं एक निकाय में कमल खिला था।

Social Share

Advertisement