ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान

सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान

3 years ago
146

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल ने किया अंशदान, जताया बहादुर जवानों और उनके परिजनों के प्रति आभार... - Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़ ...

रायपुर, 07 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार को राज्य के गरियाबंद जिले के विश्राम गृह में सुबह मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को इस अवसर पर ब्रिगेडियर शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की।मुख्यमंत्री बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। सीएम भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के जांबाज सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान देने की पवित्र भावना का प्रतीक है।

 

Social Share

Advertisement