ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगा बस्तर का सहदेव, एक्टर राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाएगा,

बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगा बस्तर का सहदेव, एक्टर राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाएगा,

3 years ago
129

बॉलीवुड फिल्म में मिली 'बचपन का प्यार' फेम छत्तीसगढ़ के सहदेव को एंट्री -  chhattisgarhaaspaas

जगदलपुर, 24 नवंबर 2022/  छ्त्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव दिरदो अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। बॉलीवुड की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव का बचपन का रोल अदा करेगा। बताया जा रहा है कि, फिल्म का नाम शबरी है। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग लोकेशन में होगी। दरअसल, सालभर पहले ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने से नक्सलगढ़ का सहदेव दिरदो रातों रात फेमस हुआ था।

सहदेव ने बताया कि, वो वर्तमान में बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है। उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था। जिन्होंने कॉल किया था वो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से थे। उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव की फिल्म शबरी की शूटिंग CG के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है। इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है। फिर पिंटू ने इस बात की जानकारी सहदेव को दी। सहदेव ने कहा कि, वो और पिंटू टीम से मिलने के लिए बस्तर से रवाना हो गए हैं।

सहदेव के करियर की यह चौथी और बॉलीवुड के बड़े पर्दे के लिए यह पहली फिल्म होगी। इसने इससे पहले अजित जोगी, संघर्ष और बस्तर बॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। इनकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा। सहदेव को सिनेमा जगत में जाता देख बस्तर के लोगों में भी काफी खुशी का माहौल है।

Social Share

Advertisement