ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में फिर से ED की रेड धमतरी में खनिज विभाग के दफ्तर पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ में फिर से ED की रेड धमतरी में खनिज विभाग के दफ्तर पहुंची टीम

3 years ago
147

ED & IT रेड: छत्तीसगढ़ में पड़ सकते हैं ईडी और आईटी के छापे, कारोबारियों और  अफसरों में बेचैनी | ED & IT raid: ED and IT raids may take place in

धमतरी/रायपुर, 21 नवंबर 2022/   छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम धमतरी जिले में खनिज विभाग के दफ्तर पहुंच हुई है। वहां खनिज अधिकारी से पूछताछ जारी है। खबर ये भी है कि कुछ और जिलों में भी टीम पहुंची हुई है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में खनिज विभाग का दफ्तर है। वहीं पर सुबह से 5 सदस्यीय टीम पहुंची हुई है। कहा जा रहा है कि खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से अधिकारी पिछले कुछ घंटों से पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले बजरंग पैकरा के यहां आईटी ने भी दबिश दी थी। ऐसे में इस केस को भी उससे जोड़ा जा रह है। हालांकि अब तक इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

वहीं दुर्ग, कवर्धा, जगदलपुर, महासमुंद समेत कुछ और जिलों में भी ईडी के जाने की खबर है। मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एक महीने में दूसरी बार है, जब ईडी की टीम ने ऐसे दबिश दी है।

इससे पहले जब ईडी की टीम आई थी, तब टीम ने रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिले में छापा मारा था। इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5:00 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया। एक ही वक्त पर ईडी के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की। जिन जगहों पर छापा मारा गया था उनमें कारोबारी और CA शामिल थे।

Social Share

Advertisement