ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कांग्रेस की सावित्री और भाजपा के ब्रम्हानंद ने दिग्‍गजों की मौजूदगी में भरा नामांकन

कांग्रेस की सावित्री और भाजपा के ब्रम्हानंद ने दिग्‍गजों की मौजूदगी में भरा नामांकन

3 years ago
163

नामांकन के बहाने कांग्रेस की सावित्री और भाजपा के ब्रम्हानंद ने दिखाई ताकत, फिर दिग्‍गजों की मौजूदगी में भरा नामांकन

रायपुर, 17 नवंबर 2022/ छत्‍तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ब्रम्‍हानंद नेताम (Brahmanand Netam) और कांग्रेस की उम्‍मीदवार सावित्री नेताम (Savitri Mandavi) ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने शहर में निकाले गए जुलूस के बहाने कांग्रेस व भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया।

सीएम बघेल ने किया सावित्री मंडावी की जीत का दावा

इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्‍नी सावित्री मंडावी को टक्कर देने के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रम्‍हानंद नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनोज मंडावी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सावित्री मंडावी के नामांकन के समय मौजूद थे। नामांकन के बाद सीएम भूपेश ने मीडिया से चर्चा में सावित्री मंडावी की जीत का दावा किया।

अरुण साव बोले- उपचुनाव में भाजपा की होगी जीत

भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ब्रम्‍हानंद नेताम के नामाकंन के समय प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव सहित कई दिग्‍गज नेता मौजूद थे। इधर, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने कहा, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। इधर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने सावित्री मंडावी के समर्थन में प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान छोड़कर हट गई है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की जंग

इससे पहले नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कांग्रेसकांग्रेस चुनाव समिति ने सावित्री मंडावी के नाम की घोषणा की। इस उपचुनाव में कांग्रेस की सावित्री मंडावी, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से घनश्याम गुर्री के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी गुरुवार को शक्तिप्रदर्शन के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उपचुनाव में आदिवासी समाज ने हर पंचायत से एक प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी। 44 पंचायतों से प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र खरीदा है, लेकिन एक भी प्रतिनिधि ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

भानुप्रतापपुर की जनता देगी जवाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पिछले चार साल के विकास कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आदिवासी वर्ग का आरक्षण कम होने का जवाब भानुप्रतापपुर की जनता देगी।

जकांछ ने सावित्री मंडावी का किया समर्थन

सावित्री के पक्ष में प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मंडावी परिवार से उनके पारिवारिक संबंध हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने भानुप्रतापपुर में कहा कि आप उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी।

ऐसा रहेगा चुनाव का पूरा शेड्यूल

1. नामांकन-10 नवम्बर से 17 नवम्बर

2.नामांकन की जांच -18 नवम्बर

3.नाम वापसी का मौका -21 नवम्बर तक

4.मतदान-5 दिसम्बर

5.मतगणना- 8 दिसम्बर

6.चुनाव खत्म-10 दिसम्बर

 

Social Share

Advertisement