- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह
छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह


रायपुर, 16 नवंबर 2022/ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस 21 नवंबर को रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन करेगी। इस समारोह में प्रदेशभर से युवा जुटेंगे। इसे लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रेसवार्ता में इस समारोह के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार देश में हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने 21 नवंबर को रायपुर राजधानी के इनडोर स्टेडियम में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन किया है, जिसमें पूरे प्रदेश से 15,000 से अधिक युवा एकत्रित होकर संकल्प लेंगे।
राहुल गांधी यात्रा में सद्भावना एकता की बात करते हुए भारत को जोड़ रहे हैं। यही संदेश लेकर युवा भारत को जोड़ने और एकता बनाए रखने के लिए अपने विधानसभा वार्ड और ब्लाक स्तर तक पहुंचेंगे। इस समारोह में आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए भी संकल्प लिया जाएगा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।