• breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी

4 years ago
283

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनाएं |  CM Baghel congratulates and wishes on Holi to the people of the state

रायपुर, 17 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।

यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। कोरोना काफी कम हो चुका है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।

Social Share

Advertisement