छत्तीसगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाएगी कांग्रेस , PCC चीफ बैज ने कहा – चुनाव आयोग और भाजपा का है गठबंधन, पूरे प्रदेश में हुआ फर्जीवाड़ा

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और वरिष्ठ नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की घोषणा की है। 16, 17 और 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ में पदयात्रा व सभाएं आयोजित की जाएगी। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन तक पहुंच बनाई जाएगी। सचिन पायलट 16 सितंबर को रायगढ़ से कोरबा, 17 को मुंगेली और कोरबा और 18 सितंबर को राजनांदगांव से दुर्ग तक पदयात्रा करेंगे।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सल मामले पर कहा कि प्रदेश में 10 नक्सलियों को न्यूट्रिलाइज किया गया है। इसमें 1 करोड़ का इनामी सक्रिय सीसी मेंबर बालकृष्णन उर्फ मनोज और 25 लाख का इनामी नक्सली प्रमोद उर्फ पांडा भी मारा गया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में सीसी मेंबर की संख्या कम हो रही है। सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि मैं फोर्स को शुभकामनाएं देता हूं। इस विषय पर मार्च 2026 के बाद बात करेंगे। नक्सल गतिविधियां बढ़ रही है। शिक्षा दूतों की हत्या हो रही है। नक्सली संगठन को मजबूत कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। सरकार कुछ भी दावा कर ले, इस मुद्दे पर मार्च 2026 के बाद बात करेंगे।
‘प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं’
प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा , प्रदेश में रोज वारदातें हो रही हैं। आम जनता डरी हुई है। अपराध और अपराधी भाजपा सरकार में बेलगाम हैं। रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, राजनांदगांव में तीन लोगों की हत्या, राजधानी में गैंगवार हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इतनी बड़ी वारदातें हो रही है और सरकार का कोई बयान नहीं आ रहा।
रोटी बनाने की मशीन की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रोटी बनाने की मशीन की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 50-60 हजार की मशीन को करीब 8 लाख रुपये में खरीदा गया है। यह मशीन रायपुर ट्राइबल विभाग ने हॉस्टल के लिए खरीदी है। खरीद प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है।