बस्तर में आई बाढ़ के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने की मदद, मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री यादव का आभार जताते हुए कही यह बात…
6 months ago
48
0

रायपुर। बस्तर संभाग में आई बाढ़ के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है.
मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ की राशि के साथ आवश्यक राहत सामग्री भेजी है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए पोस्ट में सीएम मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं. आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा.