ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच मारपीट, थाने पहुंचे दोनों ही पक्ष के सैकड़ों लोग

नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच मारपीट, थाने पहुंचे दोनों ही पक्ष के सैकड़ों लोग

1 year ago
62

महासमुंद: नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व नगर पालिका के पार्षद पंकज साहू के बीच मारपीट की खबर सामने आ रही है। मारपीट में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के हाथ और चेहरे पर चोट लगी है। विवाद के बाद दोनों पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचे। घटना आज बुधवार शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला नगर पालिका में घुसने और फाइल देखने से शुरू हुआ था, वहीं पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लोगों का आतंक शहर में नहीं चलेगा। थाने में दोनों ही पक्ष के सैकड़ों लोग जमा हो गए है, थाने में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पूर्व पार्षद पंकज साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Social Share

Advertisement