ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • राष्ट्रपति के आगमन पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल- ऐसा लगा जैसे कोई अपना,अपने ही घर आया –

राष्ट्रपति के आगमन पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल- ऐसा लगा जैसे कोई अपना,अपने ही घर आया –

3 years ago
103

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं।

रायपुर, 31 अगस्त 2023 । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सड्ढू स्थित ब्रम्हकुमारी आश्रम शांति सरोवर में आयोजित सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के आयोजन में शामिल हुईं।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राष्ट्रपति का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। उनकी इस यात्रा के लिए मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से बहुत धन्यवाद देता हूं। सीएम ने कहा कि, आज राष्ट्रपति, पूरे देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया है। आप संविधान की रक्षक हैं, आपके आगमन से छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के भाषण की प्रमुख बातें

यह प्रदेश एक आदिवासी प्रदेश है, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग भी बहुत बड़ी संख्या में यहां निवास करते हैं। यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है, यह वंचितों का प्रदेश है। सभी वंचितों को न्याय मिले, यह संविधान की भावना है।

छत्तीसगढ़ की बहुत लंबी सीमा ओडिशा से लगती है, इसलिए उत्कल संस्कृति के साथ हमारी सबसे अधिक साझेदारी है।

हमारा रहन-सहन, खान-पान, आचार-विचार सबकुछ एक जैसा है। यहां तक की हमारा संघर्ष भी ओडिशा के वंचितों के संघर्ष जैसा ही है।

यह बड़ा ही शुभ अवसर है। रक्षाबंधन का समय है। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का आज शुभारंभ भी हो रहा है।

सामाजिक और आध्यात्मिक परिवर्तन की दिशा में इस संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों में यथासंभव भागीदार बनने के लिए प्रयत्नशील रहता हूं।

Social Share

Advertisement