ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • भानुप्रतापुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी होंगी कांग्रेस उम्मीदवार

भानुप्रतापुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी होंगी कांग्रेस उम्मीदवार

3 years ago
139

Breaking News : भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में सावित्री मंडावी का टिकट तय... प्रदेश चुनाव समिति ने AICC को भेजा दो नामों का पैनल - ShreeKanchanpath

रायपुर, 16 नवंबर 2022/ छत्‍तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्‍नी सावित्री मंडावी (Savitri Mandavi) को अपना उम्मीदवार बनाया है। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी बनाए जाने पर सावित्री मंडावी ने पार्टी आलाकमान को धन्‍यवाद दिया है। मनोज मंडावी की आकस्मिक निधन के बाद भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट की सीट खाली हुई है। इधर, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक ब्रम्‍हानंद नेताम को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

17 नवंबर को होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन

दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने सोमवार को नामांकन पत्र खरीद लिया है। कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति को तीन नाम का पैनल भेजा था। इसमें सावित्री मंडावी, बीरेश ठाकुर और हेमंत ध्रुव का नाम शामिल था। माना जा रहा था कि केंद्रीय संगठन सावित्री के नाम पर मुहर लगा सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन 17 नवंबर को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

टीचर रह चुकी हैं सावित्री

भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सरकारी स्कूल में व्याख्याता के पद पर तैनात थीं। बच्चों को पढ़ाने का काम रहा है। जब निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। उसी दिन दोपहर बाद ही सावित्री मंडावी ने टीचर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। दिवंगत मनोज मंडावी की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। पिछले सप्ताह कांकेर के चारामा में हुई मुख्यमंत्री की जनसभा में भी सावित्री मंडावी के समर्थन में नारे लगाए गए थे।

Social Share

Advertisement