ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेमरा ब्लॉक नवागढ़ में की कई घोषणाएं

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेमरा ब्लॉक नवागढ़ में की कई घोषणाएं

3 years ago
165

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सेमरा ब्लॉक नवागढ़ में की घोषणाएं - Ekhabri.com

जांजगीर-चांपा, 11 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के दौरे पर पहुंचे।   भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेमरा ब्लॉक नवागढ़ में की कई घोषणाएं

1. ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड और चबूतरा निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

3. शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ का नाम लिंगेश्वर महाविद्यालय किया जायेगा।

4. नवागढ लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।

5. नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोली जायेगी।

6. ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय निर्माण करवाया जायेगा।

7. ग्राम औरी में सीसी रोड बनवाई जायेगी।

8. ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सीसी रोड बनवाई जायेगी।

9. शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना का नामकरण आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर किया जायेगा।

10. ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में किया जायेगा।

11. नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा।

 

वहीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की। उसने बताया कि स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर वो अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रही है। पहले निजी स्कूल में ज्यादा फीस लगती थी। तान्या ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति और परंपरा से भी जुड़े रहें, इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।

किसान ने कहा कि शासकीय योजनाओं का मिला फायदा, अब पलायन की जरूरत नहीं

ग्राम पंचायत अमोरा के रहने वाले किसान भरत पटेल ने कहा कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू-कश्मीर जाया करते थे, लेकिन ऋण माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि अब वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नहीं जा रहे हैं, बल्कि यहीं रहकर खेती कर रहे हैं। किसान ने बताया कि उसका 10 हजार का कर्ज माफ हुआ है, 19 हजार का बोनस मिला है, गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 20 हजार रुपए का लाभ मिला है।

किसान भरत पटेल ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं से मिली राशि से वो घर की मरम्मत कराने के साथ ही बेटे को आईटीआई भी पढ़वा रहे हैं।

Social Share

Advertisement