ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की दूसरी पारी, कांग्रेस के बाद शिवसेना में हुईं शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की दूसरी पारी, कांग्रेस के बाद शिवसेना में हुईं शामिल

5 years ago
302

 

 

 

मुंबई, 01 दिसंबर 2020/  बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना में शामिल हो गई हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वह कांग्रेस की नेता थीं और उन्होंने पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

 

 

मातोंडकर पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गई थीं। उन्होंने हाल ही में अभिनेता कंगना रणौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर उनकी आलोचना की थी।

46 साल की अभिनेत्री ने पांच महीने बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में उनके बांद्रा में स्थित आवास मातोश्री में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।

Social Share

Advertisement