ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • बड़े पर्दे पर फिर से नजर आएंगे Salman Khan और Kareena Kapoor, 12 साल बाद स्क्रिन पर लौटेगी जोड़ी …

बड़े पर्दे पर फिर से नजर आएंगे Salman Khan और Kareena Kapoor, 12 साल बाद स्क्रिन पर लौटेगी जोड़ी …

1 month ago
58

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. वो जल्द ही फेमस डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं. जो एक सुपरहीरो फिल्म हो सकती है. इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) पांचवीं बार एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन खबरों ने फिल्म जगत में हलचल तेज कर दी है.

करीना कपूर खान ने दिखाई दिलचस्पी

खबर है कि सलमान खान (Salman Khan) ने खुद करीना से इस रोल को लेकर बात की है, जिसके बाद बेबो ने फिल्म में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन मौखिक रूप से उन्होंने अपनी सहमति दे दी है. करीना कपूर (Kareena Kapoor) से पहले इस रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के नाम की चर्चा चल रही थी.

12 साल बाद लौटेगी सलमान-करीना की जोड़ी

बता दें कि अगर इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी कंफर्म हो जाती है, तो ये पांचवीं बार होगा जब सलमान खान (Salman Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने ‘क्यूं की…’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों साथ काम किया है. साल 2015 के बाद पहली बार ये सुपरहिट जोड़ी स्क्रीन शेयर करेगी.

इस साल के अंत में शुरू होगी शूटिंग

फिल्म की टाइमलाइन को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं. सलमान खान (Salman Khan) फिलहाल वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में व्यस्त हैं. उम्मीद है कि उस प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद वह अक्टूबर-नवंबर 2026 के आसपास इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. 2027 में इसे रिलीज किया जा सकता है.

Social Share

Advertisement