ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • सलमान खान को मारने के लिए…’, बॉडीगार्ड ने किया खुलासा- सुबह 4 बजे चली गोलियां, टारगेट थे एक्टर; CCTV में कैद हुई थी घटना

सलमान खान को मारने के लिए…’, बॉडीगार्ड ने किया खुलासा- सुबह 4 बजे चली गोलियां, टारगेट थे एक्टर; CCTV में कैद हुई थी घटना

1 month ago
64

सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 2024 में हुई फायरिंग केस में बॉडीगार्ड की गवाही से नया खुलासा हुआ है।

 नईदुनिया। साल 2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में अब उनके बॉडीगार्ड की गवाही ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट में दिए बयान में बॉडीगार्ड ने दावा किया है कि हमलावरों का मकसद अभिनेता को निशाना बनाना था।

14 अप्रैल 2024 की घटना

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 4 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो हमलावर बाइक पर पहुंचे और इमारत की ओर पांच राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना ने पूरे देश को चौंका दिया था। मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में बयान दर्ज कराया।

पहले से बढ़ाई गई थी सुरक्षा

बॉडीगार्ड ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। घटना से एक रात पहले, 13 अप्रैल को उनकी नाइट शिफ्ट थी। सुबह के समय अचानक पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई।

CCTV में कैद हुई वारदात

फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड ने तुरंत CCTV फुटेज देखा। उनके अनुसार, फुटेज में दो हमलावर हेलमेट पहनकर बाइक से आते हुए दिखाई दिए और उन्होंने इमारत पर चार से पांच गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

अभिनेता को निशाना बनाने का दावा

बॉडीगार्ड ने कोर्ट में कहा कि घटना के समय सलमान खान अपने घर की पहली मंजिल पर बेडरूम में मौजूद थे। उनके मुताबिक, यह हमला सीधे तौर पर अभिनेता को निशाना बनाकर किया गया था। उन्होंने साफ कहा कि यह गोलीबारी “मारने की कोशिश” थी।

दूसरे गवाह का बयान

मामले में एक अन्य गवाह, जो उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस गार्ड थे, ने बताया कि वह घटना के दौरान लॉबी में बैठे थे। उन्होंने गोलीबारी होते नहीं देखी, लेकिन बाद में मौके के पास गोलियों के खाली खोखे मिले।

जांच और सुनवाई जारी

फिलहाल इस मामले में कोर्ट में सुनवाई जारी है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बॉडीगार्ड की गवाही के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है, जिससे जांच एजेंसियों की नजर अब और गहराई से इस साजिश पर है

 

Social Share

Advertisement