ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा… IED निष्क्रिय करते समय धमाका, कांकेर DRG के तीन जवान शहीद, एक घायल

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा… IED निष्क्रिय करते समय धमाका, कांकेर DRG के तीन जवान शहीद, एक घायल

1 month ago
68

कांकेर नारायणपुर की सीमा पर दुर्घटनावश हुए विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी बलिदान हुए हैं। तीनों डीआरजी के कर्मी हैं। चौथे घायल को बेहतर चिकित्सा के लिए लाया जा रहा है।

केर: माओवादियों की ओर से बिछाए गए आईईडी हटाने के अभियान में लगे सुरक्षा बल के तीनकर्मी शनिवार को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को हुए धमाके में बलिदान हो गए। 31 मार्च को प्रदेश को माओवादमुक्त घोषित किए जाने के बाद सुरक्षा बल के कर्मियों के बलिदान का यह पहला मामला है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान थाना छोटेबेठिया अंतर्गत कांकेर–नारायणपुर जिले के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन व सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हुए थे। जहां पहले से बिछा कर रखी गई बारूदी सुरंग हटाने के दौरान दुर्घटनावश आईईडी में विस्फोट हो गया।

डीआरजी के हैं तीनों बलिदानी

विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें से इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा, कांस्टेबल संजय गढपाले विस्फोटस्थल पर ही बलिदान हो गए। घायल कांस्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार के लिए जरूरी सुविधा दी जा रही है।

सैकड़ों आईईडी नष्ट कर चुके हैं सुरक्षाकर्मी

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों ने छिपाए गए आईईडी की जानकारी दी है। सुरक्षा बल लगातार उन्हें निष्क्रिय करने में लगे हुए हैं। शनिवार को कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। तीन पुलिस बल के सदस्यों की घटनास्थल पर भी मौत हो गई जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
Social Share

Advertisement