• Chhattisgarh
  • Mango Rabdi Falooda : आम से बनाना है कुछ नया डेजर्ट, तो ट्राय करें “मैंगो रबड़ी फालूदा” …

Mango Rabdi Falooda : आम से बनाना है कुछ नया डेजर्ट, तो ट्राय करें “मैंगो रबड़ी फालूदा” …

3 months ago
114

Lifestyle Desk – गर्मियों का मौसम आते ही ठंडे, मीठे और रिफ्रेशिंग डेजर्ट की मांग बढ़ जाती है और इस मौसम में आम भी बहुत अच्छे आते हैं तो आम की बहुत बढ़िया बढ़िया डिश तैयार होती है और उसी में से एक है ‘मैंगो रबड़ी फालूदा’. ये एक परफेक्ट इंडियन फ्यूजन डिश है, जो स्वाद के साथ-साथ ठंडक भी देती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

सामग्री

आम (मैंगो पल्प के लिए)-2 पके हुए
दूध-1 लीटर
चीनी-3-4 चम्मच
फालूदा सेव-1/2 कप
सब्जा (चिया) सीड्स-2 चम्मच
इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
ड्राय फ्रूट्स -बादाम-पिस्ता (सजाने के लिए)

विधि

  1. सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में धीमी आंच पर उबालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि दूध नीचे चिपके नहीं.
  2. जब दूध आधा रह जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस प्रक्रिया से आपकी रबड़ी तैयार हो जाएगी. इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
  3. अब फालूदा सेव को पैकेट पर दिए निर्देश के अनुसार उबाल लें और ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें. सब्जा सीड्स को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, जब तक वे फूल न जाएं.
  4. इसके बाद आम का पल्प तैयार करें. पके हुए आम को छीलकर उसका गूदा मिक्सी में ब्लेंड कर लें. आप चाहें तो थोड़ा सा चीनी भी मिला सकते हैं, लेकिन आम अगर मीठे हैं तो इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी.
  5. एक लंबा ग्लास लें और सबसे पहले उसमें 1-2 चम्मच सब्जा सीड्स डालें. फिर फालूदा सेव की एक लेयर बनाएं. इसके ऊपर आम का पल्प डालें और फिर ठंडी रबड़ी डालें. इसी तरह लेयरिंग दोहराएं. ऊपर से ड्राय फ्रूट्स और चाहें तो थोड़ा सा मैंगो पल्प डालकर सजाएं.
  6. अगर आप इसे और रिच बनाना चाहते हैं तो इसमें एक स्कूप वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद और भी शानदार हो जाएगा.
Social Share

Advertisement