ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • बल्लेबाज है या छक्कों की मशीन? वैभव सूर्यवंशी 13 पारियों में ही रच दिया इतिहास, बनाया ये महारिकॉर्ड

बल्लेबाज है या छक्कों की मशीन? वैभव सूर्यवंशी 13 पारियों में ही रच दिया इतिहास, बनाया ये महारिकॉर्ड

2 months ago
58

Vaibhav Suryavanshi Makes History: भारतीय क्रिकेट को एक नया सिक्सर किंग मिला है. नाम है वैभव सूर्यवंशी. जी हां, वही वैभव जिन्होंने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया. पहले ही सीजन यानी 2025 में 7 मैच खेलकर 252 रन ठोक दिए, जिसमें एक शतक और 1 अर्धशतक था और अब ये लड़का आईपीएल 2026 में तबाही मचा रहा है. महज 13 आईपीएल मैच खेलकर वैभव ने वो कमाल कर दिखाया, जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं है. वैभव उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में आते ही तबाही मचाई और सबसे कम मैचों में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाए.

यहां हमने उन 4 बल्लेबाजों की लिस्ट दी है, जिन्हें आईपीएल में सिक्स हिटिंग मशीन कहा जाए तो कोई गुस्ताखी नहीं होगी, क्योंकि इन धुरंधरों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. वैभव इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हो चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे युवा सनसनी वैभव पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ भले ही अपना अर्धशतक चूक गए हों, लेकिन उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसने ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन जैसे पावर-हिटर्स को पीछे छोड़ दिया है.

मैक्सवेल का महारिकॉर्ड तोड़ा

वैभव आईपीएल की 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. इस मामले में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के 33 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. केकेआर के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों पर 46 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इन 2 छक्कों के दम पर ही उन्होंने मैक्सवेल का महारिकॉर्ड तोड़ा.

13 पारियों के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी: 44 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल: 33 छक्के

निकोलस पूरन: 30 छक्के

जैक फ्रेजर मैकगर्क: 30 छक्के

स्ट्राइक रेट में भी ‘नंबर-1’ बने वैभव

वैभव सिर्फ छक्के ही नहीं लगा रहे, बल्कि उनका स्ट्राइक रेट भी किसी ‘तूफान’ से कम नहीं है. आईपीएल की शुरुआती 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में भी वैभव अब टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पूरन का स्ट्राइक रेट 211 था, जबकि अब वैभव का स्ट्राइक रेट 220 है.

वैभव का आईपीएल करियर कैसा है?

आईपीएल में वैभव के आंकड़े जबरदस्त हैं. 13 पारियों में उनके नाम 498 रन दर्ज हैं. वैभव 1 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके बल्ले से 44 छक्के और 42 चौके निकले हैं. वैभव ने आईपीएल में 220.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

Social Share

Advertisement