- Home
- Chhattisgarh
- गर्मी में बहुत फायदा पहुँचाता है ‘चावल की कांजी’, बॉडी हाइड्रेशन के साथ ही पाचन भी करे बेहतर
गर्मी में बहुत फायदा पहुँचाता है ‘चावल की कांजी’, बॉडी हाइड्रेशन के साथ ही पाचन भी करे बेहतर

गर्मी बहुत ज़्यादा बढ़ गई है, और पारा 40°C से भी ऊपर पहुँच गया है। और ऐसे में शरीर को ठंडा और हल्का रखने वाले पारंपरिक पेय बहुत काम आते हैं। ऐसा ही एक शानदार विकल्प है चावल की कांजी। इसके अलग-अलग नाम हैं, और हर जगह इसे खाने के तरीके थोड़े थोड़े अलग है, लेकिन इसे खाने के फायदे बहुत हैं। यह स्वाद में हल्की खट्टी, ठंडी और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कैसे बनायें और फायदे…
थकान और चिड़चिड़ापन कम करती है गर्मी में एनर्जी जल्दी खत्म होती है। कांजी हल्की होने के बावजूद शरीर को जरूरी पोषण और तरावट देती है। डिटॉक्स में मददगार फर्मेंटेड होने के कारण यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होती है। हाइड्रेशन बनाए रखती है इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
चावल की कांजी बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
½ कप चावल, 3–4 कप पानी,स्वादानुसार नमक,½ छोटा चम्मच जीरा (भुना हुआ),1–2 चम्मच दही (फर्मेंटेशन के लिए)
चावल की कांजी के फायदे
शरीर को ठंडक देती है कांजी का नेचुरल कूलिंग इफेक्ट शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है। पाचन बेहतर बनाती है यह एक तरह की प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। ये आंतों की सेहत सुधारकर पाचन को दुरुस्त करते हैं।
बनाने की विधि
चावल को अच्छे से धोकर पानी में नरम होने तक उबाल लें।जब चावल पक जाएं, तो उसे हल्का मसल लें ताकि स्टार्च निकल आए।अब इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पतला कर लें।इसे ढककर 6–8 घंटे या रातभर हल्का फर्मेंट होने के लिए रख दें।अगली सुबह इसमें नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।ठंडा करके पिएं।
टिप्स
1-ज्यादा खट्टापन चाहिए तो इसे थोड़ा ज्यादा समय तक फर्मेंट करें।
2-स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें पुदीना या काला नमक भी डाल सकते हैं।
3-इसे फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा पीना और भी refreshing लगता है।