ताजा खबरें
  • breaking
  • 29 साल बाद Sunny Deol के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे Akshaye Khanna

29 साल बाद Sunny Deol के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे Akshaye Khanna

3 months ago
118

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं. रहमान डकैत (Rehman Dakait) का खतरनाक किरदार निभाना उनके करियर के लिए सबसे लकी साबित हुआ है. वहीं, अब खबर आ रही है कि वो 29 साल बाद एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं अक्षय खन्ना

एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 29 साल बाद अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और सनी देओल (Sunny Deol) फिर से साथ नजर आने वाले हैं. फिलहाल दोनों किस फिल्म में नजर आएंगे इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इस फिल्म का टाइटल ‘इक्का’ बताया जा रहा है. इससे पहले दोनों को साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ (Border) में देखा गया था.

बता दें कि ये फिल्म एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर होने वाली है. जिसे सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. खबर ये भी है कि इन दोनों के अलावा इस फिल्म में दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं. फिलहाल इस फिल्म की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

Social Share

Advertisement