ताजा खबरें
  • breaking
  • OP Choudhary: आपने ठीक कहा-भूपेश जी… PM Modi से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती… आपने धान, चावल, गोबर… किस चीज में घोटाला नहीं किया

OP Choudhary: आपने ठीक कहा-भूपेश जी… PM Modi से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती… आपने धान, चावल, गोबर… किस चीज में घोटाला नहीं किया

3 months ago
33

रायपुर। आपने ठीक कहा भूपेश जी… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती, क्योंकि- माताओं-बहनों को 500 रुपए देने का झूठ आपने बोला. शराबबंदी का वादा किया और बदले में शराब घोटाला किया. PSC में माफियाराज चलाकर युवाओं के सपनों से खिलवाड़ किया. आपने धान, चावल, गोबर… किस चीज में घोटाला नहीं किया? जनता ने हर जगह आपको बाहर का रास्ता दिखा दिया, फिर भी समझ नहीं आ रहा. 140 करोड़ भारतीयों ने जिस प्रधानमंत्री को चुना है, उनके बारे में आपकी भाषा को देश कभी माफ नहीं करेगा. ये बातें वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी से तुलना न करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर दिया है…

दरअसल छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार रात अपना एक इंटरव्यू वीडियो साझा किया, जिसमें उनके राजनीति करने के तरीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति करने के तरीके से तुलना की जा रही है. लेकिन पूर्व सीएम बघेल इस पर कहते हैं कि मैं आपसे हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं. नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्ति से आप मेरी तुलना मत कीजिए. मैं कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता. मैं 10 बार मरना पसंद करूंगा, लेकिन मोदी नहीं बनना चाहूंगा.

दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार रात अपना एक इंटरव्यू वीडियो साझा किया, जिसमें उनके राजनीति करने के तरीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति करने के तरीके से तुलना की जा रही है. लेकिन पूर्व सीएम बघेल इस पर कहते हैं कि मैं आपसे हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं. नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्ति से आप मेरी तुलना मत कीजिए. मैं कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता. मैं 10 बार मरना पसंद करूंगा, लेकिन मोदी नहीं बनना चाहूंगा.

पूर्व सीएम के इस बयान का पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए कई घोटालों के नाम गिनवा दिए.

Social Share

Advertisement