ताजा खबरें
  • breaking
  • CG Rajyotsav 2025 : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, उप राष्ट्रपति के हाथों 34 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट…

CG Rajyotsav 2025 : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, उप राष्ट्रपति के हाथों 34 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट…

4 months ago
54

रायपुर. नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह होगा. इस साल 34 राज्य अलंकरण दिया जाएगा. संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में राज्य अलंकरण से सम्मानित होने वाले लोगों की लिस्ट भी जारी की है.

अलग-अलग क्षेत्रों में इन्हें मिलेगा सम्मान

इस वर्ष शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान दिनेश सिन्हा (जिला महासमुंद) को आदिवासी चेतना के लिए प्रदान किया जाएगा, जबकि यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ (जगदलपुर, बस्तर) को अहिंसा और गौ रक्षा के लिए दिया जाएगा. खेल के क्षेत्र में, गुंडाधूर सम्मान रेवती साहू (जिला रायपुर) को मिला है. महिला एवं बाल विकास में महत्वपूर्ण कार्य के लिए, मिनीमाता सम्मान भिलेश्वरी साहू (जिला दुर्ग) को दिया गया है. गुरु घासीदास सम्मान पुनऊराम जांगड़े और डॉ. शिवनारायण मण्डले को सामाजिक चेतना के लिए, तथा ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, करमा (रायपुर) को सहकारिता के लिए प्रदान किया जाएगा.

हाजी हसन अली सम्मान चांदनी साहू को उर्दू भाषा की सेवा के लिए, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान डॉ. रेखा कटकर को तीरंदाजी में और पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान विनोद कुमार वर्मा को साहित्य के लिए दिया जाएगा. पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया हिंदी) में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार डॉ. संदीप कुमार तिवारी (जिला-रायपुर) को दिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के लिए यह पुरस्कार डॉ. राजेश कुमार वर्मा (जिला-रायपुर) को और प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के लिए अभिषेक शुक्ला (जिला-रायपुर) को मिलेगा.

कला, संस्कृति, और भाषा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सम्मान

किशोरी मोहन त्रिपाठी पुरस्कार सुनील सोनी (जिला-रायपुर) को, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान राकेश तिवारी को, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. विनोद कुमार वर्मा (जिला-जशपुर) को और संस्कृति सम्मान डॉ. बाबू भाई त्रिपाठी (जिला-रायपुर) को प्रदान किया जाएगा.

Social Share

Advertisement