ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • DMF को लेकर सियासत : बैज ने शेयर की मंत्री को लिखे पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष की चिट्ठी, कहा – कुछ दिनों में शुरू होगी सिर फुटव्वल

DMF को लेकर सियासत : बैज ने शेयर की मंत्री को लिखे पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष की चिट्ठी, कहा – कुछ दिनों में शुरू होगी सिर फुटव्वल

7 months ago
42

 रायपुर. रायगढ़ के DMF को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष की चिट्ठी सोशल मीडिया पर जारी भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, सुपर सीएम कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे. रवि भगत को प्रभारी को चिट्ठी लिखनी पड़ी थी. सरकार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ दिनों में सड़क पर सिर फुटव्वल शुरू होगी.

दीपक बैज ने जिस चिट्रठी को शेयर किया है उसे पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने रायगढ़ के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम को लिखा है. चिट्ठी में DMF के दुरुपयोग की बात लिखी गई है. साथ ही खनन प्रभावित इलाकों में फंड का उपयोग करने का निवेदन किया गया है.

 

Social Share

Advertisement