- Home
- Chhattisgarh
- भाजपा सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, ओपी चौधरी के साथ पवन साय ने मैनपाट में तैयारियों का लिया जायजा
भाजपा सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, ओपी चौधरी के साथ पवन साय ने मैनपाट में तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. सरगुजा के मैनपाट में भाजपा के सांसदों और विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम होने वाला है. यह कार्यक्रम 7 से 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह दिल्ली से पहुंचेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. मंगलवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने तैयारियों का जायजा लेने मैनपाट पहुंचे.
मंत्री ओपी और संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे मैनपाट

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभी नेताओं के लिए व्यवस्था की जा रही है. निजी होटल और रिजॉर्ट तीन दिनों के लिए बुक हैं. अंतिम चरण की तैयारीयों का जायजा लेने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मैनपाट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण शिविर को लेकर तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की.