ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • ठीक नहीं की गई रायपुर मास्टर प्लान की गड़बड़िया, अब तो जांच रिपोर्ट भी लटकी

ठीक नहीं की गई रायपुर मास्टर प्लान की गड़बड़िया, अब तो जांच रिपोर्ट भी लटकी

9 months ago
63

रायपुर. रायपुर निवेश क्षेत्र विकास योजना (मास्टर प्लान) पुनर्विलोकन-2031 में मिली अनियमितता व गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच रिपोर्ट पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. सालभर से केवल जांच पर जांच चल रही है. समिति द्वारा प्रारंभिक जांच रिपोर्ट संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को सौंपी जा चुकी है. वहीं, गड़बड़ियां सुधारे बिना ही मौजूदा रायपुर मास्टर प्लान जस की तस लागू है. नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जांच रिपोर्ट के आधार पर मास्टर प्लान में बदलाव किए जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन बदलाव कब होगा? यह बताने की स्थिति में नहीं है. बताया गया है कि नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के आयुक्त अवनीश कुमार शरण वर्तमान में निर्वाचन ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ से बाहर हैं. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आयुक्त के लौटने के बाद ही रायपुर मास्टर प्लान को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकेगा. बताया गया है कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में रायपुर के मास्टर प्लान में कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं. रायपुर के मास्टर प्लान में अनियमितता का मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में उठने के बाद से जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई लटकी हुई है.

रायपुर के मास्टर प्लान को लेकर उठाए गए तमाम बिंदुओं का परीक्षण नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा किया जा रहा है. असंगत भूमि उपयोग, आमोद प्रमोद भूमि, जलाशय भूमि, मिश्रित भूमि जैसे 6 प्रमुख बिंदुओं पर जांच जारी है. इन बिंदुओं के परीक्षण के बाद ही अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी.

 

Social Share

Advertisement