- Home
- Chhattisgarh
- लकड़ी तस्करों का कहर, डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
लकड़ी तस्करों का कहर, डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
9 months ago
88
0

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में लकड़ी तस्करों ने डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। डिप्टी रेंजर कोटा के जंगल में सागौन तस्करी की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थे, जहां तस्करों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान अन्य वनकर्मी जान बचाकर मौके से भाग निकले।
गंभीर रूप से घायल डिप्टी रेंजर को बिलासपुर रेफर किया गया है। घटनास्थल से वन विभाग ने 17 नग सागौन लट्ठा, एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।