ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • 7 विधानसभा सीट रिजल्ट्स, त्रिपुरा-उत्तराखंड में BJP की जीत : केरल में कांग्रेस, झारखंड में JMM और बंगाल में TMC जीती; यूपी में सपा आगे

7 विधानसभा सीट रिजल्ट्स, त्रिपुरा-उत्तराखंड में BJP की जीत : केरल में कांग्रेस, झारखंड में JMM और बंगाल में TMC जीती; यूपी में सपा आगे

3 years ago
69

विधानसभा उपचुनाव: केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल की सीटों पर भारी मतदान

लखनऊ/रांची/अगरतला/कोलकाता, 08 सितंबर 2023/   6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की आज काउंटिंग जारी है। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं।

त्रिपुरा की दोनों सीटें- धनपुर और बॉक्सानगर सीट और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर बीजेपी जीत गई है। केरल में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस से JMM ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी बढ़त बनाए हुए है।

इन 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहा है। बंगाल के धुपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Social Share

Advertisement