ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में राखी बंधवाने आए जवान की हत्या : नक्सलियों ने देर रात अगवा कर धारदार हथियार से मार डाला, सुबह गांव में फेंका शव

छत्तीसगढ़ में राखी बंधवाने आए जवान की हत्या : नक्सलियों ने देर रात अगवा कर धारदार हथियार से मार डाला, सुबह गांव में फेंका शव

3 years ago
74

नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। - Dainik Bhaskar

बीजापुर, 31 अगस्त 2023  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जवान की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, जवान बहन से राखी बंधवाने के लिए छुट्टी लेकर गांव गया था। नक्सलियों ने गांव से ही उसे अगवा कर लिया। कुछ घंटे अपने साथ रखा, फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम बुधराम अवलम है, जो नक्सल प्रभावित जांगला गांव का रहने वाला था। वह जिले के तोयनार थाने में पदस्थ था। 30 अगस्त को छुट्टी लेकर राखी का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गया था। फिर शाम के समय अपने भतीजे को छोड़ने के लिए पास के ही गांव डुवालीकरका पहुंचा।

इसकी जानकारी नक्सलियों को मिली। जिसके बाद सादी वेशभूषा में कुछ नक्सली गांव पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया था। उसे जंगल लेकर चले गए। कुछ घंटे अपने साथ रखा और फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद गुरुवार की सुबह गांव के नजदीक जवान के शव को फेंक कर भाग निकले।

गांव वालों ने शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, बुधराम सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

Social Share

Advertisement