ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • बीजेपी में परिवारवाद को लेकर CM भूपेश बघेल का तंज : कहा – भांजे को टिकिट मिलने पर रमन, अभिषेक का पत्ता साफ, कांग्रेस में टिकिट की प्रजातांत्रिक प्रक्रिया

बीजेपी में परिवारवाद को लेकर CM भूपेश बघेल का तंज : कहा – भांजे को टिकिट मिलने पर रमन, अभिषेक का पत्ता साफ, कांग्रेस में टिकिट की प्रजातांत्रिक प्रक्रिया

3 years ago
58

Cm भूपेश बघेल ने Bjp में परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:कहा- 'भांजे को टिकट मिलने पर रमन-अभिषेक का पत्ता साफ' - Cm Bhupesh Baghel Taunt On Bjp, Said- Raman- Abhishek Card Is

रायपुर, 18 अगस्त 2023/  छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सीएम ने कहा कि लिस्ट आने पर तीन बातें सामने आई है, पहला पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का पत्ता साफ हो गया है। दूसरा ये कि लोगों पर कहर बरपाने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को खरसिया से टिकट नहीं मिली और तीसरी चौंकाने वाली बात ये रही कि बीजेपी कहती है कि परिवारवाद नहीं चलेगा लेकिन खैरागढ़ से विक्रांत सिंह को टिकिट दी गई है, जो रमन सिंह के भांजे हैं, ऐसे में अब शायद रमन सिंह और अभिषेक सिंह को टिकिट ना मिले।

कांग्रेस में टिकिट की प्रजातांत्रिक प्रक्रिया

कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी पहली बैठक हुई है, अब 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक में आवेदन करना है, मैं भी करूंगा उसके बाद फिर जिले की बैठक होगी और फिर प्रदेश की।

उन्होंने कहा कि हम लोग खुले तौर पर बात कर रहे हैं लेकिन उनके मंडल की,जिला की और प्रदेश की बैठक कब हो गई, कब अनुशंसा कर दी गई। ये किसी को पता नहीं चला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस में कम से कम प्रजातांत्रिक प्रक्रिया से जिसको आवेदन करना है, वे कर सकते हैं।

Social Share

Advertisement