- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व महापौर हुए भाजपा में शामिल, प्रभारी ओम माथुर और बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने दिलाई सदस्यता
सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व महापौर हुए भाजपा में शामिल, प्रभारी ओम माथुर और बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने दिलाई सदस्यता
3 years ago
129
0
![]()

रायपुर, 02 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में चुनाव से पहले दूसरी ओर पार्टियों में दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बीरगांव नगर निगम के पूर्व महापौर ओम प्रकाश देवांगन आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
प्रभारी ओम माथुर और बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने इन्हे सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ओमप्रकाश देवांगन बिरगांव के पूर्व महापौर और JCCJ के पूर्व नेता है, जो आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।