ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • CM बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

CM बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

3 years ago
181

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात | Chief Minister Bhupesh Baghel gifted development works worth Rs 219 crore to Gariaband ...

गरियाबंद, 07 दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। 6 सितंबर को राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी।

आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने शिवलिंग में दूध, दही और जल, चढ़ाकर की पूजा-अर्चना। प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

मॉनिटरिंग करें और समस्याओं को सुने: मुख्यमंत्री बघेल

भेंट मुलाकात कार्यक्रम गरियाबंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देशित किया कि अधिकारी नियमित रूप से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लें। योजनाओं की मॉनिटरिंग करे। यह वनांचल क्षेत्र है। यहाँ बहुत काम करने की आवश्यकता है। बिजली,पानी,शिक्षा और स्वास्थ्य के दिशा में बेहतर कार्य करे। उन्होंने जिले में धान खरीदी, गोठान, विद्युत, लो वोल्टेज, सड़क मरम्मत, स्कूलों में शिक्षक और भवन मरम्मत, पुल पुलिया की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत आना अच्छी बात नहीं है। ऐसा काम करें कि शिकायत की गुंजाइश न रहे।

Social Share

Advertisement