- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- ब्रम्हानंद नेताम को बगैर लिए वापस लौटी झारखंड पुलिस, कार्यकर्ताओं ने रोक रखा था गाड़ी का रास्ता
ब्रम्हानंद नेताम को बगैर लिए वापस लौटी झारखंड पुलिस, कार्यकर्ताओं ने रोक रखा था गाड़ी का रास्ता


रायपुर, 05 दिसंबर 2022/ झारखंड़ पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना वापस लौट गई है। दरअसल, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मतदान खत्म होते ही झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अब ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना ही झारखंड पुलिस वापस लौट गई है। बता दें भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद झारखंड पुलिस वापस लौट गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरोध में रास्ता को रोक रखा था।
इससे पहले ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने ग्राम हराडुला गांव से हिरासत में लिया था। खबरों के अनुसार झारखंड पुलिस उन्हें चारामा से कांकेर लेकर जा रही थी। वहीं ब्रम्हानंद नेताम के समर्थक वहां इकट्ठा हो गए और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने लगे थे। समर्थकों ने झारखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इधर, झारखंड पुलिस का कहना है कि उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का कोई नोटिस नहीं मिला है। कुछ देर पहले ही झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ब्रम्हानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म व उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ब्रम्हानंद नेताम ने कहा है कि सच की जीत हुई है। दूध का दूध पानी का पानी हो गया है। कांग्रेस की ओछी राजनीति सबके सामने आई गई है।
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की थी शिकायत
मालूम हो कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ब्रम्हानंद पर झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाने में पाक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। उन्होंने इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में छिपाई है। कांग्रेस के आरोप के बाद यहां राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम का नामांकन निरस्त करने की मांग की थी
जमशेदपुर की पुलिस इस प्रकरण के पांच आरोपितों के विरूद्ध जमशेदपुर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इसी मामले में ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में डेरा डाले हुए है।