ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • झारखंड पुलिस की दबिश के बीच चुनाव कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्हानंद नेताम

झारखंड पुलिस की दबिश के बीच चुनाव कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्हानंद नेताम

3 years ago
141

Chhattisgarh News | Jharkhand police raided the house of two other accused: both were not found at home, crowd of BJP workers gathered at Netam's house and election office | दो अन्य

रायपुर, 28 नवंबर 2022/ नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में फंसे भानुप्रतापुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस  की टीम छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहुंच गई है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है।

झारखंड पुलिस की टीम ने ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर कांकेर पुलिस से संपर्क साधा है। साथ ही टीम ने भाजयुमा नेता दीपांकर सिन्‍हा और कांकेर के माझापारा में नरेश सोनी के घर भी दबिश दी है। लेकिन दोनों ही घर पर नहीं मिले। झारखंड पुलिस के चालान में ब्रह्मानंद नेताम के साथ-साथ नरेश सोनी और दीपांकर सिन्हा का नाम भी शामिल है।

इधर, झारखंड पुलिस के दबिश के बीच भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भानुप्रतापपुर चुनाव कार्यालय पहुंचे हैं। नेताम के साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, ओपी चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद हैं।

भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई समन नहीं मिला है, ऐसे में कोई भी पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस कांंकेर पहुंच चुकी है। यहां पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ़्तार करने के लिए उनकी तलाश कर रही है।

वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भूपेश बघेल सरकार का षड़यंत्र है। भानुप्रतापपुर की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता सरकार को चुनाव में जवाब देगी। चुनाव के बीच इस तरह दस्तावेजों में हेरफेर करके भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को फंसाया जा रहा है। इस मामले में नुकसान कांग्रेस को ही होगा। बृजमोहन ने आरोप लगाया कि क्या अभी तक झारखंड की पुलिस सो रही थी। बृजमोहन ने कहा कि यहां की जनता पूरी बात जानती है और जवाब भी देगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार षड़यंत्र कर रही है। कांग्रेस को पता चल गया था कि वह भानुप्रतापुर उपचुनाव हार रही है। इसलिए यह षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस का पता था कि वहां की जनता के बीच कांग्रेस सरकार के लिए आक्रोश है। इसलिए इस तरह षड्यंत्र किया जा रहा है।

Social Share

Advertisement