ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • रमन सिंह बोले : PM मोदी के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

रमन सिंह बोले : PM मोदी के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

3 years ago
181

CG Assembly Election में BJP की रणनीति, Prime Minister Narendra Modi के चहरे पर होगा चुनाव। chhattisgarh news

धमतरी, 18 नवंबर 2022/  छत्तीसगढ़ में भाजपा बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव देश के सबसे बड़े चेहरे नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा लड़ेगी। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री तय होगा। यह बात छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने 17 नवंबर को धमतरी में पत्रकारों के साथ चर्चा में कही।

डा रमन सिंह ने विधानसभा चुनाव में स्वयं के मुख्यमंत्री का चेहरा होने के प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। वे भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के लिए जाते समय कुछ समय के लिए धमतरी के सर्किट हाउस में रूके थे। डा रमन ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव का नतीजा सरकार बदलने के लिए नहीं है। बल्कि इस चुनाव से भूपेश बघेल सरकार का घमंड और भ्रम टूट जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समर्थन मूल्य में खरीदी के बाद किसानों को बोनस के लिए दौड़ लगानी नहीं पड़ती थी। हमारी सरकार में धान की राशि और बोनस एकमुश्त दे दी जाती थी। अनुसूचित जनजाति, महिला, युवा सभी भूपेश बघेल सरकार की नीतियों के कारण अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोग आरक्षण को लेकर आंदोलित हैं। सरकार की गलत नीति से भ्रम फैला है।

Social Share

Advertisement