- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- CM भूपेश बघेल ने भटगांव विधानसभा कुदरगढ़ में ढाई करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया
CM भूपेश बघेल ने भटगांव विधानसभा कुदरगढ़ में ढाई करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया


सूरजपुर, 07 मई 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भटगांव विधानसभा कुदरगढ़ में 2 करोड़ 45 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की। इसमें एक करोड़ 2 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा एक करोड़ 43 लाख रुपए के कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ में 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरसेड़ी और 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन इन्दरपुर का लोकार्पण। वहीं 46.48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली छरिया नाला पर पुलिस निर्माण का भूमिपूजन किया। परसिया से रामपुर पहुंच मार्ग तथा बगईहा नाला पर पुलिया और बिलासपुर से ईरापारा पहुंच मार्ग पर इरानाला में पुलिया निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक पारस नाथ राजवाडे़, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे।